उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र

सोनभद्र (समाचार) *गणतन्त्र दिवस समारोह सम्पन्न*

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज, ककरी में 76 वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राजदीप सिंह जी प्रबंधक एवं विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष मा0 के पी राय जी, सदस्य डॉ बी पी सिंह जी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी रहे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के चित्रों पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया।

 कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने छात्र द्वारा बैज लगवाकर कराया।

 इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज की महत्ता बताई व बच्चों को देशभक्तो के जीवन से अवगत कराया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमान के सी जैन जी ने भारत माता की जय के नारे के साथ तिरंगे को नमन करते हुए सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि भारत के लिए गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि गौरव और सम्मान है। गणतंत्र दिवस हर भारतीय का अभिमान है।

अतिथियों का आभार प्रदर्शन श्रीमान सुरेंद्र द्विवेदी जी प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर ककरी ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्रीमान एन के सिंह जी, जिला अध्यक्ष बी एम एस सदानंद उपाध्याय जी, प्रभाशंकर मिश्र जी, इंद्रजीत मिश्र जी, दिलीप वर्मा जी, मनोज कांदू जी, पत्रकार अमर उजाला एवं पूर्व छात्र गजेंद्र गुप्ता जी, विकास बैसवार जी सहित अभिभावकगण , छात्र-छात्राएं आचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बच्चों ने घोष के साथ परेड किया। वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजेश कुमार तिवारी जी ने किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button