बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने बजट पूर्व प्राप्त हुए सुझावों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को किए प्रेषित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से बजट पूर्व चर्चा के लिए शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।जिसमे व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक एव प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्राप्त हुए सुझावों को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को प्रेषित किए है।बांठिया ने बताया कि
एग्री बेस इंडस्ट्रीज में पुरानी ओर नई उद्योग के लिए कर प्रणाली में छूट एक समान होनी चाहिए और अन्य छूट भी एक समान रखी जाए ताकि पुराने लगे उद्योग इकाई भी चालू रह सके आज के हालात में कर प्रणाली में असमानता के कारण एग्री आधारित पुराने उद्योग बंद होने के कगार पर हैं।
पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा कृषि कल्याण शुल्क लगाया गया था उसे बिल्कुल समाप्त किया जाना चाहिए।सभी कृषि जींस के दाम में बढ़ोतरी होने के कारण 1.60 प्रति सैकड़ा मंडी फीस दर बहुत अधिक हे इसे घटा कर 1.00 प्रति सैकड़ा किया जाना चाहिए ताकि मंडी फीस में कर चोरी कम हो सके और अन्य राज्य की प्रतिस्पर्धा में राज्य के कृषि व्यापारी का कार्य चल सके।मंडियों में दुकान और गोदाम आवंटन में जो व्यापारी अधिक अधिसूचित कृषि जींस का कार्य ओर अधिक मंडी शुल्क ओर अधिक कृषि कल्याण शुल्क वसूल कर राजकीय कोष में जमा करवा रहे हे उन्हें प्राथमिकता से नंबरिंग के आधार पर प्रथम चरण के आवंटन की शर्तों अनुसार आवंटन किया जाना चाहिए ताकि वास्तविक रूप से कार्य करने वाले व्यापारी को आवंटन प्राप्त हो सके।मंडियों की दुकानों में भागीदारी परिवर्तन नाम परिवर्तन की एक माह तक उस पर निर्णय आवश्यक रूप से करने के लिए मंडी अधिकारी को पाबंद किया जाए।
उन्होंने ने बताया कि बालोतरा रीको औद्योगिक क्षेत्र में पीने और घरेलू उपयोग के लिए 10 MLD ताजा पानी की व्यवस्था हो।रीको औद्योगिक क्षेत्र के पहले, दूसरे और तीसरे चरण में रीसाइक्लिंग जल के वितरण हेतु पाइप लाइन लगाई जाए।जिसकी अनुमानित लागत रुपये 14.3 करोड़ है।पचपदरा में रिफाइनरी की स्थापना के मद्देनजर सरकारी आईटीआई कॉलेज में पेट्रोकेमिकल उद्योगों हेतु कार्मिक के प्रशिक्षण हेतु कोर्सेस उपलब्ध करवाने एवं प्रशिक्षण हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षक उपलब्ध करवाने हेतु बजट घोषणा।बालोतरा में रीको औद्योगिक क्षेत्र में समर्पित जोधपुर विद्युत वितरण निगम के AEN (O and M) की स्थापना एवं आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति।पूरे रीको औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा सिस्टम की स्थापना।बालोतरा जिला उद्योग केंद्र में पृथक महाप्रबंधक की नियुक्ति की जाए।
Subscribe to my channel


