उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

रालोद नेताओें ने किया कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का स्वागत

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। गुरूवार को राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल के संयोजन में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फुटहिया चौराहे पर कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बस्ती आये थे। अरूणेन्द्र पटेल ने मंत्री अनिल कुमार को बस्ती मण्डल में रालोद द्वारा किये जा रहे सांगठनिक कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री अनिल कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सपनों को पूरा करने के लिये रालोद को मजबूती दें। राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी किसानों,नौजवानों के हितों के लिये निरन्तर संघर्षशील हैं।

सूचना एवं विज्ञान प्रोद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार का स्वागत करने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, ओम प्रकाश चौधरी, महिपाल पटेल माही, श्रीराम मौर्य, इन्द्र बहादुर यादव, प्रदीप चौधरी, त्रिपुरेश प्रताप पाठक, अरूण कुमार, शक्ति प्रताप चौधरी, राम कृपाल चौहान, मुन्नीलाल मास्टर, सुरेन्द्र चौधरी, शिवराम चौधरी के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button