देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बालोतरा में सभी मंडल पर देखा मन की बात का कार्यक्रम 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह के अंतिम रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश वासियों को सम्बोधित करते है इसी क्रम में रविवार को मन की बात कार्यक्रम का 118 वा एपिसोड बालोतरा मंडल पर देखा गया।

कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने कहा कि बालोतरा के सभी 16 मंडल पर मन की बात कार्यक्रम को देखा गया व सभी मंडल अध्यक्ष व कार्यक्रम के मंडल संयोजको ने इस कार्यक्रम को बूथ स्तर तक आयोजित करवाया जंहा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आमजन व मातृ शक्ति द्वारा इस कार्यक्रम को देखा गया।

दवे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के 118 वे एपिसोड में कुम्भ मेले को विश्व का पर्व बताया और कहा कि कुम्भ मेला दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है जिसकी पहचान विश्व स्तर तक लोकप्रिय है व कई विदेशी भी इस संस्कृति को पसंद कर रहे है उन्होंने आगामी 23 जनवरी को आमजन से सरदार पटेल जयंती पर पराक्रम दिवस मनाने को लेकर अवगत करवाया।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, पूर्व जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, वासुदेव सिंघल, अशोक व्यास, रवि सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button