बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानव्यापार

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक 24 जनवरी को जयपुर में 

बांठिया ने बजट के लिए व्यापारियों से मांगे सुझाव

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

   भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से बजट पूर्व व्यापार वर्ग से जुड़े लोगों से सुझावो मांगे है।

      व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने बताया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से बजट पूर्व चर्चा के लिए 24 जनवरी को प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में में बैठक आयोजित होगी जिसमे व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों,पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोगों से प्राप्त सुझावों पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने ने बताया कि बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रवि नैयर भी मौजूद रहेंगे।बाठिया ने राजस्थान भर से व्यापार से जुड़े लोगों से आग्रह किया कि अपने अपने सुझाव चर्चा के लिए एक शॉर्ट लेटर बनाकर भेजें।बांठिया ने बताया कि आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारी,व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ,सहसंयोजक सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button