उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जिला एकीकरण समिति की बैठक में राष्ट्रीय एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द पर जोर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 28 सितम्बर 2026। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक भावना तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि जिला एकीकरण समिति का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इसके लिए जनहित में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन, सुझाव देने तथा आमजन को जागरूक करने का कार्य समिति द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होली, ईद और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहारों को आपसी मेलजोल एवं भाईचारे के साथ मनाने के लिए समिति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

दुर्गा पूजा को लेकर साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने आगामी दुर्गा पूजा के दृष्टिगत जिले में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग, पुलिस विभाग तथा नगरपालिका को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने को कहा, ताकि त्योहार के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने बैठक में उठाई गई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बैठक में दिए गए सुझावों और निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी पुलिस स्वर्णिमा सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, बीएसए अनूप तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्रा, कप्तानगंज से गुलाब चन्द्र सोनकर, सदर से मो. सलीम, महादेवा से फूलचन्द्र श्रीवास्तव तथा जिला एकीकरण समिति के सदस्य सरदार जगवीर सिंह, स्कन्द शुक्ला, मजहर आजाद, डॉ. वी.के. वर्मा, अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button