देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

स्कूटी वितरण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कैंप का उद्घाटन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

डी.आर.जे. राजकीय कन्या महाविद्यालय बालोतरा में जिला स्तरीय स्कूटी वितरण समारोह तथा राष्ट्रीय सेवा के सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्धाटन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मदन चोपड़ा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, नगर परिषद बालोतरा तथा श्री कांतिलाल जी, समाजसेवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बालोतरा जिले के उनचालीस मेधावी छात्राओं को कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी वितरित की गयी। प्राचार्य डॉ भूरा राम द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री मदन चोपड़ा ने बताया की छात्राओ के भविष्य को उज्ज्वल बनाने और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि राजस्थान की छात्राएं समर्थ बने और उनका भविष्य उज्जवल हो। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी एवं कार्यक्रम अधिकारी संतोष पटेल ने सात दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताओ के बारे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा शिविर के उद्घाटन की घोषणा की। छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ गुलाब दास वैष्णव ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ संजय माथुर ने कार्यक्रम में पधारें मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्कूटी प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राएँ, अभिभावकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button