खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

जिला स्तरीय बीमा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाएं-जिला कलेक्टर जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की बुकलेट का किया विमोचन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

खैरथल-तिजारा, 16 दिसंबर। जिला कलेक्टर किशोर कुमार के अध्यक्षता में भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित “सबको बीमा अभियान 2047” के क्रम में जिला स्तरीय बीमा समिति (DLIC) की बैठक सोमवार को जिला सचिवालय सभागार, खैरथल में आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की बुकलेट का विमोचन भी किया।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने बीमा योजनाओं के लाभ आमजन को बताकर इन योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान चर्चा में बीमा क्लेम करने की जानकारी आमजन को ना पता होने के कारण लाभार्थी योजना में पंजीकृत होते हुए भी योजना का लाभ नहीं ले पाते जिस पर जिला कलेक्टर ने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की बीमा क्लेम करने की प्रक्रिया को जन-जन तक पहुंचाने हेतु उचित प्रचार-प्रसार तथा बैंकों द्वारा सुलभ तरीके से लाभार्थियों तक बीमा राशि पहुचाने हेतु कार्य योजना बनाकर आमजन को लाभान्वित करने के लिए कहा।

जिला कलेक्टर ने विभागों में कार्यरत आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहित विभिन्न संविदाकर्मी, ऑपरेटर को ग्रुप इंश्योरेंस के माध्यम से बीमा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फायदा लाभार्थी को मिल सके। उन्होंने लेबर डिपार्टमेंट के अधिकारियों को विभिन्न कंपनियों में कार्यरत मजदूर को जागरुक कर इन योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देशित किया ताकि सबको बीमा अभियान की सफल क्रियान्वित हो सके। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से पेंशनर्स को जागरुक कर उनको भी बीमा योजना से जोड़ने हेतु निर्देशित किया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, उप निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग सुरभि कुमारी चौधरी, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, एलडीएम अनुपम, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बीना गुप्ता, डिप्टी सीएमएचओ पूरणमल मीणा, शाखा प्रबंधक एलआईसी, शाखा प्रबंधक बजाज एलयांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, लेबर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button