अपराधउत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

रुद्रपुर में आज फिर एनकाउंटर, चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने मारी गोली, दोनों बदमाश घायल

Encounter again in Rudrapur today, police shot the criminals who were running away after committing chain snatching, both criminals injured

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर 

रुद्रपुर। शहर के किच्छा रोड पर आज तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग के दो शातिर बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान SOG और पुलिस की एक जॉइंट टीम ने गोली मार कर सबक सिखा दिया है।
पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश बरेली के रहने वाले हैं,एनकाउंटर में पैर पर गोली लगने से घायल हुए कुख्यात बदमाश आकाश और नासिर को फिलहाल रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
उधर सुबह-सुबह रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ की सूचना मिलने पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा और एसपी सिटी रुद्रपुर मनोज कत्याल भी जिला अस्पताल पहुंच गए,जहां स्ट्रेचर पर लेटे बदमाश SSP को हाथ जोड़कर जान की भीख मांगते हुए नजर आए।
ज्ञात हो कि जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की आमद के बाद से ही पुलिस एक्शन मोड में है और बीते दो माह में पुलिस अब तक छह बदमाशों को एनकाउंटर में गोली मारकर जिले में पुलिस का इकबाल बुलंद कर चुकी है।
पुलिस ने जिन दो कुख्यात बदमाशों को आज एनकाउंटर में गोली मारी है वो अंतरराज्यीय बदमाश है और उनके ऊपर यूपी और उत्तराखंड के कई थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल रुद्रपुर के जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल हुए बदमाशों से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के इंचार्ज संजय पाठक और रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ही पूछताछ कर रहे है।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button