अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीव्यापार

खनन माफियाओं में हड़कंप एसडीएम राजीव निगम ने की बड़ी कार्रवाई

डॉ संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़ चैनल जनता की आवाज से मोबाइल नंबर 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी: जिले के एसडीएम राजीव निगम ने खनन माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि खनन माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान तेजी से और निरंतर चलता रहेगा।

आज सुबह करीब 7 बजे सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एसडीएम ने खनन गतिविधियों में लिप्त ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया। इस दौरान एसडीएम ने बिना देर किए उस ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया।

एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि खनन माफिया क्षेत्र में अवैध खनन कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। उनकी यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि प्रशासन अब किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

एसडीएम के इस कदम से खनन माफियाओं में खलबली मच गई है और प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर उनमें चिंता का माहौल है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button