उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापारशिक्षा
जिम्मेदारों की चुप्पी से रुधौली क्षेत्र में फर्जी स्कूलों की आई बाढ़
आधा सत्र बीता , गैर मान्यता विद्यालयों पर नहीं हुई कार्यवाही -अभिभावकों को अपने जाल में फँसाकर उनका खून चूस रहे विद्यालय संचालक

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
-बेसिक शिक्षकों के सामने नामांकन बढ़ाने की है चुनौती , कहाँ से लाएँ बच्चे
-आखिर बेसिक शिक्षा के जिम्मेदार क्यों नहीं कर पा रहे गैर मान्यता विद्यालयों पर कार्यवाही,क्षेत्र में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं
-यदि जिम्मेदार एक बार मोह माया त्याग कर बंद करवा दें अबैध विद्यालयों का संचालन तो अपने आप बढ़ जायेगा परिषदीय विद्यालयों का नामांकन
* रुधौली- बस्ती* जनपद के रुधौली क्षेत्र में गैरमान्यता विद्यालयों की बाढ़ सी आ गयी है और अभिभावक लूटे जा रहे हैं परन्तु पूरे मामले में बेसिक शिक्षा के जिम्मेदारों की चुप्पी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है ।
शासन के लाख कोशिशों के बावजूद रुधौली में गैरमान्यता विद्यालयो के संचालन पर लगाम लगना सम्भव नही हो पा रहा है । बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साल दर साल घट रहे नामांकन के बावजूद भी बेसिक शिक्षा के जिम्मेदारों की नींद नहीं खुल रही है । समय रहते यदि क्षेत्र के गैरमान्यता विद्यालयों के संचालन पर विभाग रोक लगा ले जाए तो एक तरफ परिषदीय विद्यालयो में नामांकन बढ़ जायेगा दूसरी तरफ अभिभावकों की जेब भी कटने से बच जायेगी । बेसिक शिक्षा के जिम्मेदारों व गैरमान्यता विद्यालयों के बीच बेसिक शिक्षा के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं नामांकन बढ़ाने को लेकर विभाग द्वारा पीसे जा रहे हैं और कार्यवाही के डर से शिक्षक मौनधारण किए हुए हैं ।
Subscribe to my channel


