विधायक शिव अरोरा ने जारी करवाया वेंडिग जॉन मे आवंटन प्रकिया शुरू करने का आदेश, विधायक बोले दीपावली से पहले व्यापारियों को मिलेगी वेंडिग जॉन मे दुकानों की चाबी
MLA Shiv Arora issued an order to start the allotment process in the vending zone, MLA said that traders will get the keys of the shops in the vending zone before Diwali


रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वेंडिग जान के निर्माण कार्य का व्यापाऱ मंडल, महिया मार्किट, समोसा मार्किट, ठेली व्यवसायी के साथ स्थालीय निरक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया, भ्रमण के दौरान विधायक शिव अरोरा बोले यह वेंडिग जॉन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसको देखकर लगता है यह वेंडिग जॉन उत्तराखंड का सबसे खूबसूरत सबसे बड़ा वेंडिग जॉन होने वाला।
निरक्षण के बाद विधायक शिव अरोरा वही से पैदल सभी व्यापरियो संग नगर निगम पहुँचे, जहाँ नगर निगम हॉल मे विधायक शिव अरोरा ने निगम की टीम के साथ बैठक की जिसमे अपने वादे अनुसार दीपावली से पहले वेंडिग जॉन मे व्यस्थापित हुए लोहिया मार्किट व्यापारी, समोसा मार्किट व रेडी फल व्यापारियों के बसाये जाने हेतु आवंटन प्रकिया शुरू कराने संबधित विषय पर चर्चा की, जिसमे बाद नगर निगम ने सहमति जताते हुए आज ही आवंटन प्रकिया की शुरुआत करने संदर्भ मे आदेश जारी किया आदेश मे 23 अक्टूबर तक व्यस्थापित व अपने निगम मे दर्ज पुराने रिकॉर्ड संबधित दस्तावेज जमा करने का लिखित आदेश जारी किया,
विधायक शिव अरोरा बोले यह व्यापारियों के एक हर्ष का दिन है की दीपवाली पर उनको उनके दुकानों की चाबी मिलने जा रही है जो जी-20 के दौरान हटाये गये थे आज लम्बे अरसे बाद उनके चहरो की रौनक वापसी आयी है यह एक बहुत बड़ा पल है कि जिसको सिर्फ सुनते थे उजाड़े व्यापारी का पुनर्वास होगा वेंडिग जॉन बनेगा जो ख्वाब जैसे नजर आता था लोग यकीन नहीं करते थे, आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आपके विधायक शिव अरोरा के प्रयास से यह वेंडिग जॉन बनकर तैयार है जिसके इसका आवंटन दीपावली से पहले किया जायेगा, वही विधायक शिव अरोरा ने कहाँ नगर निगम सभी पात्र व्यापारीयों का शत प्रतिशत आवंटन सुनिश्चित करे।
विधायक बोले उन्होंने आज सबित कर दिया की वह वर्किंग करने मे विश्वास रखते है, झूठी घोषणा मे विश्वास नहीं रखते ओर जो बोलते है वो कर के दिखाते है।
इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपायुक्त शिप्रा जोशी,व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, लघु व्यापार मंडल से गुलशन नारंग, सुरेश शर्मा, मनोज मदान, शैलेन्द्र ग्रोवर, हर्ष रावल, इंद्रजीत सिंह, विनोद ठुकराल, नवीन जोशी, राजेश कामरा, सुरेन्द्र सिंह, विश्वनाथ यादव, मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


