उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजकीय महाविद्यालय सेहमो बस्ती में देश के विभिन्न राज्यों की पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिता का सफल आयोजन

संवादाता विकास तिवारी
आज दिनांक 7-10-2024 को राजकीय महाविद्यालय सेहमो बस्ती में *आचार्य रामचंद्र शुक्ल क्लचरल क्लब* के तत्वाधान में *विभिन्न राज्यों के पारंपरिक वेशभूषा* के प्रदर्शन पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की 12 छात्राओं – रोशनी चौहान, लक्ष्मी, प्रिया,जया,शीलम, रोशनी,विभा,, उर्मिला,जानकी, नैना, आराधना एवं ज्योति उपाध्याय ने प्रतिभाग किया।इस प्रतियोगिता में ज्योति उपाध्याय तमिलनाडु की वेषभूषा पर प्रथम, रोशनी – कर्नाटक –द्वितीय तथा जया कसौधन- बंगाल — तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ श्याम मनोहर पाण्डेय, डॉ रिजवान अहमद, डॉ प्रीति वर्मा एवं डॉ मोहित सोनी थे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बहुत से छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में डॉ अतुल कुमार पांडेय, प्राचार्य एवं संरक्षक – आचार्य रामचंद्र शुक्ल क्लचरल क्लब ने सभी प्रतिभागियों को आशीर्वाद एवं प्रोत्साहन देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा किया।

Subscribe to my channel


