उत्तर प्रदेशदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ओम ध्वज किसी मत पंथ का नहीं बल्कि पूरे आर्यावर्त के निवासियों का सामूहिक ध्वज है-स्वामी सचिदानंद जी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। ओम ध्वज किसी मत पंथ का नहीं बल्कि पूरे आर्यावर्त के निवासियों का सामूहिक ध्वज है। इसे सभी लगा सकते हैं। ओम ध्वज वेद के समान ही सार्वजनिक, सार्वभौमिक और सर्वकालिक है। यह बातें आर्य समाज नई बाजार बस्ती के 51वें वार्षिक उत्सव के अवसर पर स्वामी सच्चिदानंद जी ने ध्वजारोहण करते हुए कही। यज्ञ कराते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने कहा कि यज्ञ और वैदिक संस्कृति ही पूरे विश्व को एक सूत्र में पिरो सकती है। यज्ञ जहाॅ पर्यावरण को शुद्ध करता है वहीं हमारे विचारों को भी पवित्र करता है। इसे जीवन में धारण करने से व्याक्ति राष्ट्रपोषक बनता है और इस पर सबका अधिकार है और सबके लिए अनिवार्य भी है। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम स्थल से एक विशाल शोभा यात्रा पुरानी बस्ती क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जिसका जगह-जगह राजेन्द्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, रामकृष्ण, अजीत कसौधन, ओंकार आर्य, आनन्द स्वरूप आर्य,मोहित कुमार आदि ने जलपान व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पण्डित योगेश दत्त आर्य, सत्येंद्र आर्य ने लोगों को चार दिवसीय महोत्सव की सूचना दे रहे थे तो दूसरी ओर दिनेश आर्य प्रशिक्षक आर्य वीर दल दिल्ली प्रदेश के नेतृत्व में आर्य वीर, वीरांगानओं के शौर्य प्रदर्शन से लोगों के मन में वैदिक धर्म की अमिट छाप पड़ रही थी। वैदिक धर्म की जय, आर्य समाज अमर रहे, वेद की ज्योति जलती रहेगी, ओम का झण्डा उॅचा रहेगा भारत माता की जय, अमर हुतात्माओं की जय इत्यादि गगन भेदी नारो से वातावरण गूॅज रहा था। विद्वानों के भजनोपदेश वास्तव में लोगों को वेदों की ओर लौटने पर विवश कर रहे थे। इस अवसर पर दिनेश शास्त्री के नेतृत्व में बच्चों ने सर्वांगसुन्दर व्यायाम, लाठी, जूडो, नानचक्र,स्तूप, गोला आदि का प्रदर्शन कर वैदिक संस्कृति की रक्षात्मक प्रक्रिया के दर्शन कराये। साथ ही विभिन्न प्रकार के स्तूपों का प्रदर्शन कर लोगो को हतप्रभ कर दिया। ट्राली पर महापुरुषों की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी थी। कार्यक्रम प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों पाखण्डों एवं अन्धविश्वासों को दूर कर समाज में शुचिता, आपसी भाईचारा एवं समरसता के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना भरना है, उन्होने जनमानस से इस कार्यक्रम में विद्वानों के विचार सुनने एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करने की अपील की है। शोभा यात्रा में गोरखपुर, चौरी चौरा, लालगंज, महादेवा, महाराजगंज, मुंडेरवा, खलीलाबाद, गांधी नगर, मगहर के आर्यों के अलावा पतंजलि योग समिति, हिंदू युवा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत स्वाभिमान, भारत विकास परिषद् आदि प्रमुख संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर आयोजित वैदिक यज्ञ से घर और बाहर चहुॅ ओर शान्ति व शुचिता का पर्यावरण बन जाता है। इस अवसर पर आनन्द श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, सभासद चुनमुनलाल, अश्वनी ओझा, शिव श्याम, बीरू, आदित्यनारायण गिरी, नितीश कुमार, राहुल आर्य, दिलीप कुमार, रवि चौबे, मोतीलाल, मनोज सर्राफ, केशव मिश्र, अलखनिरंजन आर्य, आदित्य आर्य, राम अवध, विजयपाल चौधरी, बलकरन आर्य, महिमा आर्य, प्रिया, दुर्गा, आसना खातून, राधेश्याम आर्य, सत्येंद्र मिश्र, राजकुमार, उदयप्रताप सिंह, घनश्याम आर्य, गोपेश्वर त्रिपाठी, नंदीश्वर दत्त ओझा, हरिपति पाण्डेय, बृजकिशोर, सुभाष आर्य, संतोष आर्य, पवन कुमार, कंचन प्रेस, पारो कुमारी, वशिष्ठ गोयल, गिरिजाशंकर दुबे, भागवत बरनवाल, विकास बरनवाल, नवल किशोर, देवव्रत आर्य, अनीशा मिश्रा, शिवांगी, आकृति द्विवेदी, महक मिश्रा, पूजा गौतम अरविन्द श्रीवास्तव, दिनेश मौर्य, अनूप कुमार त्रिपाठी, राजदेव, रामजीत, राजकुमार, रोहित कुमार, अवधेश पाण्डेय, नवल किशोर चौधरी, राजेन्द्र, प्रवीण अग्रवाल, दिलीप कसौधन, राम बाबू, अजीत पाण्डेय, तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button