उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य
डियूटी से हटाये गए संविदा कर्मियों का आरोप निराधार – राज केसर सिंह अवर अभियंता
क्षेत्र में मिल रही लगातार शिकायतों पर संविदा कर्मियों को उपकेन्द्र से हटाया गया - राज केसर सिंह - संविदा कर्मियों के कार्यों से विद्युत उपभोक्ता थे परेशान - राज केसर सिंह - विद्युत उपकेन्द्र दुबौलिया से कार्यमुक्त संविदा कर्मियों से जुड़ा मामला

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
*दुबौलिया / बस्ती*- 33 / 11 के० वी० विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया पर डियूटी से हटाये गए संविदा कर्मियों द्वारा लगायें गये आरोप को अवर अभियंता राज केसर सिंह ने निराधार बताया है । अवर अभियंता राज केसर सिंह ने बताया कि उपकेन्द्र दुबौलिया से हटाये गये निविदा कर्मियों को इसीलिए हटाया गया था क्योंकि ये संविदा कर्मियों ने 11 के० वी० / 33 के० वी० की लाइनों पर तार फेंक कर व बांस काट कर गिरा कर ब्रेक डाउन कर रहे थे । इन निविदा कर्मियों द्वारा किये गये कुकृत्यों का आडियों व वीडियों आम जनता ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था सोशल मीडिया पर वायरल आडियों व वीडियो की जांच की गई तो जांच में संविदा कर्मियों द्वारा किये गये कुकृत्य को सत्य पाया गया था जिसके आधार पर संविदा कर्मियों को डियूटी से हटा दिया गया है । अब ये डियूटी से हटाये गये संविदा कर्मियों द्वारा क्षेत्र में तरह – तरह का भ्रम फैलाया जा रहा है । जहां पर भीषण गर्मी / अधिक लोड होने के कारण कई बर्षों से पुराने L T व H T के केबिल शार्ट हो रहे हैं या उनमें आग लगने के कारण खराब हो गया है उनको बदला जा रहा है । ड्यूटी से हटाये गये संविदा कर्मियों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके आम जनता में भ्रम पैदा करके अपनी दूषित मानसिकता से जनता को आक्रोशित करके उकसा रहे हैं । क्षेत्र में जहां बिजली ब्लास्ट हो रही है उस तार को बदलने का कार्य किया जा रहा है । क्षेत्रों से आने वाली सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जा रहा है और क्षेत्र में चोरी से बिजली का उपयोग करने की शिकायत पर तत्काल चोरी करने वाले के खिलाफ FIR कराया जा रहा है । परन्तु डियूटी से हटाये संविदा कर्मियों द्वारा फर्जी शिकायत करके बिजली विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों की छवि खराब की जा रही है । अवर अभियंता राज केसर सिंह ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है चाहे कुछ भी हो राजस्व की क्षति पहुंचाने वाला / विद्युत चोरी करने के खिलाफ FIR कराकर राजस्व को बढ़ाने का अनवरत क्रम जारी रहेगा अभी तक अपने कार्यकाल में 350 FIR करा चुका हूं। अवर अभियंता राज केसर सिंह ने उपकेन्द्र दुबौलिया के अन्तर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं से विद्युत आपूर्ति में सहयोग की अपील किया है ।
Subscribe to my channel


