खेलदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

केरम में काजोल एवं श्रेया ने मारी बाजी तो पुरुष वर्ग में भरत बिंदल एवं सागर लोहिया की जोड़ी ने दिखाया दम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा

 

 श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव के बैनर तले दिनांक 22 सितम्बर को आयोजित केरम प्रतियोगिता में महिला एवं गर्ल्स वर्ग में काजोल एवं श्रेया की जोड़ी ने अपना हुनर दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अर्पना एवं पुजा द्वितीय स्थान रही तथा पुरुष वर्ग में भरत बिंदल एवं सागर लोहिया की जोड़ी ने अपना दम दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया तो रामकुमार एवं कपिल सिंहल की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

समिति खेलकुद मंत्री भरत गर्ग द्वारा बताया गया कि खेलकुद प्रतियोगिताओं के दुसरे दिन स्थानीय वृन्दावन बगेची में बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 (गर्ल्स) तथा कक्षा 11 से ओपन (गर्ल्स एवं महिलाऐं) के प्रतिभागियों ने बढ-चढ कर भाग लिया।

समिति प्रवक्ता ललित गोयल ने बताया कि दिनांक 23 सितम्बर को शाम को स्थानीय युनिवर्सल ग्राउण्ड में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता के प्रायोजक पुरुषोतमदास सुरेश कुमार बिन्दल (पुरुषोतम टेक्सटाईल) का श्री अग्रसेन जयन्ति महोत्सव समिति द्वारा स्वागत कर बहुमान किया गया। समिति उपाध्यक्ष पूर्णप्रकाश गुप्ता, सचिव हितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंहल, पवन गर्ग, विपुल गुप्ता एवं अन्य समिति सदस्यों ने अपना भरपुर सहयोग दिया।

समिति सचिव हितेश अग्रवाल ने बताया कि दिनांक 24 सितम्बर को श्री अग्रसेन प्रिमियर लीग (क्रिकेट प्रतियोगिता) हेतु प्लेयर आक्शन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें अग्रवाल समाज के लगभग 105 पुरुषों ने अपना पंजीयन करवाया है तथा 6 टीम स्पोंशर्स ने भी खिलाड़ी खरिदनें हेतु पंजीयन करवाया है। उक्त ऑक्शन कार्यक्रम हेतु बालोतरा अग्रवाल समाज के सुरत निवासी धीरज सिंहल एवं उनकी टीम को आमंत्रित किया गया है।

समिति सूचना प्रसारण मंत्री रोहित गोयल ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में खेलकुद मंत्री रोनक गोयल, सह खेलकुद मंत्री जनक बंसल, महिला खेलकुद मंत्री सीमा लोहिया, महिला सह खेलकुद मंत्री सुशीला बंसल कार्यकारिणी सदस्य संजय गर्ग, निलेश गर्ग, आशीष गोयल, चिराग मोदी, दिपक सिंहल आदि ने अपना सहयोग दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button