
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68 वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री कमलेश कुमार मीणा, समारोह अध्यक्ष मोतीलाल हुण्डिया, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती सुमित्रा जैन सभापति नगरपरिषद, पारसमल भंडारी, ओमप्रकाश बांठिया, भोमसिंह भाटी उपजिला शिक्षा अधिकारी, पर्वतसिंह राठौड़ उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वास्थय के लिए खेल अतिआवश्यक है जीवन में खेल एवं योगा करना बहुत जरुरी है। श्रीमती सुमित्रा जैन सभापति नगरपरिषद बालोतरा ने अपने उद्बोधन में कहा आज के समय में नारी शक्ति भी खेल में आगे की और बढ़ रही है जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। विशिष्ट अतिथि ओप्रकाश बांठिया मंत्री श्री वर्द्धमान जैन स्थानवासी संस्थान ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थी इस प्रकार के खेल आयोजन रखने से प्रेम भाव एवं प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। विद्यालय के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार तातेड़ ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम बड़े शौभाग्यशाली है कि शिक्षा विभाग ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करने का जिम्मा हमारे विद्यालय को दिया गया उन्होने समस्त निर्णायकगणों, कार्मिको, विभागीय प्रतिनिधी, विद्यालय स्टाफ का आभार प्रकट किया जिन्होनें इस आयोजन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं आयोजन सचिव पूनमचन्द सुथार ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिला स्तरीय कूल 106 टीमों ने इस प्रतियोगिता मंे भाग लिया जिसमें 14 वर्ष छात्र वर्ग मंे प्रथम डी.पी.एस.बालोतरा, द्वितीय गुरुकूल विद्यालय बालोतरा, तृतीय मयूर शिक्षण संस्थान बालोतरा, 14 वर्ष छात्रा वर्ग में प्रथम डी.पी.एस.बालोतरा, द्वितीय श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर बालोतरा, तृतीय तुलसी किड्स बालोतरा, 17 वर्ष छात्र वर्ग प्रथम तुलसी किड्स बालोतरा, द्वितीय डी.पी.एस.बालोतरा, तृतीय मूयर शिक्षण संस्थान बालोतरा, 17 वर्ष छात्रा वर्ग प्रथम तुलसी किड्स बालोतरा, द्वितीय वर्ग श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर बालोतरा, तृतीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक समदड़ी, 19 वर्ष छात्र वर्ग में प्रथम तुलसी किड्स बालोतरा, द्वितीय श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर बालोतरा, तृतीय डी.पी.एस.बालोतरा, 19 वर्ष छात्रा वर्ग प्रथम तुलसी किड्स बालोतरा, द्वितीय वर्ग श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर बालोतरा, तृतीय डी.पी.एस.बालोतरा रही। सभी प्रतिभागीयों को विद्यालय द्वारा पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय में विभागीय कार्मिक जो कार्यालय कार्य मंे लगे हुए थे उनको तथा निर्णायकगणों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष शांतीलाल अन्याव ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय द्वारा यथा योग्य सभी सुविधाएँ देने का भरसक प्रयास किया गया फिर भी किसी प्रकार की त्रुटी रह गई हो तो विद्यालय क्षमा प्राथी है। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग संास्कृतिक प्रस्तुतिया देकर सबका मन मोहित कर लिया। कार्यक्रम का समापन ध्वजावतरण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने ध्वज आयोजन सचिव को समपर्ण किया।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग के प्रतिनिधी के रुप में चंडीदान चारण, निर्णायक मण्डल, शारीरिक शिक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी शिक्षक के साथ ही जसराज तातेड़, लुणचन्द चौपड़ा, राहुल कुमार छाजेड़, पृथ्वीराज गोठी, भैरुलाल तातेड़, प्रवीण कुमार चौपड़ा, ललित श्रीश्रीमाल, मुकेश चौपड़ा, धर्मेशकुमार चौपड़ा, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष लुणचन्द छाजेड़ ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Subscribe to my channel


