अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त सहित आरोपी गिरफतार

पुलिस थाना नोखा की प्रभावी कार्यवाही

बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

पुलिस थाना नोखा

एनडीपीएस एक्टा के प्रकरण के तहत अवैध मादक पदार्थ 95 किलो 885 ग्राम डोडा पोस्तए जब्तड कर दो आरोंपियों को किया गया गिरफतार ।

एक हीरों स्पतलेण्डकर प्लयस मोटरसाईकिल जब्त। ।

 गिरफतारशुदा आरोपीगण से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।

  श्री ओमप्रकाश आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज, बीकानेर, श्रीमती तेजस्वनी आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर के निर्देशन व श्री प्यारेलाल शिवराण आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जिला बीकानेर व श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस वृताधिकारी वृत नोखा तथा श्री हंसराज पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा के निकटतम सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही व तस्करी की रोकथाम के तहत दिनांक 05.09.2024 को श्री बुधाराम उपनिरीक्षक मय स्टाफ के रोही चरकडा लिलका रोड पर दो शक्स के पास से अवैध रूप से 95 किलों 885 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर आरोपी अमेदाराम पुत्र ईश्वरराम जाति प्रजापत उम्र 50 साल व शिवलाल पुत्र गोरधनराम जाति जाट उम्र 38 साल निवासीगण चरकडा पीएस नोखा जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया । आरोपी शिवलाल व अमेदराम के विरूद्ध 8/15,25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान जारी हैं।

गिरफ्तार शुदा आरोपीगण का विवरण:-

1. अमेदाराम पुत्र ईश्वरराम जाति प्रजापत उम्र 50 साल निवासी चरकडा पीएस नोखा जिला बीकानेर।

02. शिवलाल पुत्र गोरधनराम जाति जाट उम्र 38 साल निवासीगण चरकडा पीएस नोखा जिला बीकानेर।

पुलिस टीम:- श्री हंसराज पुनि थानाधिकारी, श्री बुधाराम उपनिरीक्षक, श्री सुश्री शारदा उनि, श्री संजय कानि 1966, श्री राकेश कानि 1560, श्री गणेशाराम डीआर कानि 632,

 डीएसटी टीमः- महावीरसिंह हैडकानि, योगेन्द्र हैडकानि, करणपाल सिंह कानि, देवेन्द्र कानि,

विशेष भुमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही मे विशेष भुमिका श्री रामकरणसिंह सउनि की रही।

पुलिस थाना पांचू

एनडीपीएस एक्टा के दो वर्ष पूर्व के प्रकरण में स्थाजयी वारंटी गिरफतार

 पुलिस थाना पांचू की प्रभावी कार्यवाही ।

 दो वर्ष से एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में व माननीय न्यावयालय द्वारा जारी स्थाियी वारंट में फरार चल रहा स्था्यी वारंटी गिरफतार ।

 गिरफतारशुदा आरोपी से गहनता से अनुसंधान व पूछताछ जारी ।

        आज दिनांक 06.09.2024 को श्री ओमप्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर तथा श्रीमती तेजस्वुनी गौतम आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर, श्री प्याफरेलाल शिवरान आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामिण) के निर्देशन व श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस पुलिस उप अधीक्षक वृत नोखा के निकट सुपरविजन मे श्री रामकेश मीणा उ.नि. थानाधिकारी मय टीम द्वारा पिछले 02 वर्ष से एनडीपीएस एक्टे के प्रकरण में माननीय न्यादयालय द्वारा जारी स्थावयी वारंट में फरार चल रहे स्था यी गिरफ्तारी वारंटी मुन्नी लाल पुत्र हरीराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी पांचू पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया ।

प्रकरण का विवरणः- दिनांक 08.09.2022 को श्री मनोज कुमार उ.नि. तत्काीलिन थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू ने आरोपी हरिराम पुत्र घुडाराम जाति जाट निवासी पांचू के कब्जे से 14 किलोग्राम डोडा पोस्तथ जप्ते कर एनडीपीएस एक्टा के तहत प्रकरण दर्ज कर प्रकरण की जांच उच्चा1धिकारियों के आदेशानुसार थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा को सुपुर्द की गई थी । उक्त प्रकरण में पिछले 2 वर्ष से वांछित आरोपी मुन्नीनलाल पुत्र हरीराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी पांचू पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया ।

स्थानयी वारन्टा का विवरणः- माननीय जेएम कोर्ट नोखा द्वारा न्यावयालय प्रकरण संख्याू 97/2024 सरकार बनाम बगताराम अन्या में जारी स्था यी गिरफ्तारी वारंट में पिछले 6 माह से फरार स्था‍यी वारन्टीस मुन्नीबलाल पुत्र हरीराम जाति जाट उम्र 27 साल निवासी पांचू पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया गया

टीम का नामः-

01.श्री रामकेश मीणा उनि थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू जिला बीकानेर

02.श्री रामनिवास एचसी 230

03.श्री अशोक कुमार एचसी 276

04.श्री धन्नामराम कानि 589

05.श्री बलवान कानि 722

06.श्री रामस्वकरुप कानि 1180

07.श्री लीलाराम कानि 1341

08.श्री अगराराम कानि 1986

09.श्री सोनू खिचीं कानि-1989

विशेष भूमिकाः- श्री बलवान कानि 722

यातायात शाखा जिला बीकानेर

पुनरासर मेले को देखते हुए यातायात व्यववस्था

 यातायात शाखा जिला बीकानेर द्वारा पुनरासर मैले को देखते हुए ट्रैफिक का किया गया डायवर्जन

            दिनांक 07.09.2024 से 10.09.2024 तक पुनरासर गांव में श्री हनुमान जी का मेला लगेगा । जिसमें पैदल यात्रियो व श्रद्धालुओ की भीड़ को मध्यनजर रखते हुये हल्दीराम प्याउ से गुसांईसर तक चार पहिया वाहनो का प्रवेश का निषेध रहेगा । पुनरासर श्री हनुमानजी मेले में जाने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतू बीकानेर से जयपुर की ओर जाने वाले समस्त ( दुपहिया, तिपहिया, चौपहिया ) वाहन हल्दीराम प्याउ से नापासर-गुसाईसर-सेरूणा के मार्ग से जयपुर की ओर जा सकेंगे । जयपुर से बीकानेर आने वाले वाहन गुसांईसर से नापासर के मार्ग कैमल फार्म/जोहड़ बीहड़ के पास बीकानेर में प्रवेश करेंगे । नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर सेवा वाले वाहन हल्दीराम प्याउ से जयपुर बाईपास से गंगानगर रोड पेमासर फांटा होकर बम्बलू नौरंगदेसर जा सकेंगे । बीकानेर से जयपुर व जयपुर से बीकानेर को आवागमन करने वाले वाहन कृप्या परिवर्तित मार्ग का उपयोग करें ।

           मेले में श्रद्वालुओं हेतु लगाने वाले सभी सेवा समिति दल हाइवे पर जयपुर की ओर जाने वाली बांयी साईड सडक से 50 फिट दूरी पर अपने टैन्ट लगायेंगे, ताकि पद यात्रियो को मेला के दौरान आवागमन में परेशानी ना हो एवं सडक पर यातायात जाम नहीं हो। मेले के दौरान डीजे व्हीकल प्रतिबंधित है एवं कोई भी प्रयोग नहीं करेगे एवं सड़क के दांहिनी ओर स्टॉल/टैन्ट नहीं लगेंगे। श्रद्धालुगण एवं श्रद्धालुओ की सेवा में लगे सभी सेवादल राज्य सरकार द्वारा मेलो के संचालन के संबंध में समय समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशो की पालना करेगे। सेवा के पाण्डाल/टैंट सिर्फ उत्तर दिशा रोड़ के (बांयी तरफ) ही लगायेगे।

 पुनरासर मेले के श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात हेतु मार्ग

    परिवर्तन किये जायेगे-

क्रं.सं. मार्ग डायवर्जन स्थांन

1. बीकानेर – जयपुर मार्ग हल्दीेराम प्यापउ से नापासर की तरफ

2. बीकानेर – जयपुर मार्ग जयपुर बाईपास से नापासर की तरफ

3. पेमासर फांटा पेमासर की तरफ से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद

4. नापासर बाईपास नापासर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद

5. नौरंगदेसर नौरंगदेसर से आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद

6. गुंसाईसर फांटा जयपुर से बीकानेर आने वाले वाहनों को गुंसाईसर से प्रवेश बन्दब जो गुंसाईसर से नापासर होते हुए बीकानेर प्रवेश करेंगे ।

7. नापासर – बीकानेर नापासर से बीकानेर आने वाले वाहनों को बाईपास पर रिडमलसर चौराहा के बजाय जोहडबीहड शिवबाडी मन्दिर रोड होते हुए बीकानेर प्रवेश करवाया जायेगा ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button