अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
लाखों के जेवर सहित नकदी रुपए लेकर चोर हुए फरार

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
रुधौली थाना क्षेत्र के नगहरा ग्राम पंचायत में देर रात अज्ञात चोरों ने रोशनदान के रास्ते घुसकर कमरे में लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों से पूछताछ कर चोरी की घटना का जायजा लिया जिसमें पीड़िता ने बताया कि देर रात उसके घर में घर के पीछे लगे रोशनदान के नीचे चारपाई लगाकर चोरों ने घर में रखा जेवर जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपए और 8000 नगदी लेकर फरार हो गए सुबह जब सोकर उठे तो कमरे में देखा कि रखा हुआ बक्सा टूटा हुआ था घर के बाहर बरामदे में छोटा लड़का सोया हुआ था जबकि सास नसीबुन बहू सोफिया घर के ऊपर वाले कमरे में सोयी थी। जिसकी सूचना 112 सहित हनुमानगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जानकारी हासिल की। पिता ने बताया कि उसके पति और बेटे प्रदेश रहकर बच्चों का जीवन यापन करते हैं।

Subscribe to my channel


