अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मारपीट के ममाले में आशा कर्यकर्ता ने कप्तानगंज थाने में दिया तहरीर

आशा बहू और आशा संगिनी के बीच हुए मामले की कप्तानगंज पुलिस कर रही जांच

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मेंढौवा में कार्यरत आशा बहू निर्मला तिवारी ने पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी , मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत पत्र देकर आशा संगिनी शिवा शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाया है।आशा बहू निर्मला तिवारी ने कहा कि आशा संगिनी शिवा शुक्ला आये दिन आशा बहुओं से जबरन धन उगाही के प्रयास में रहती है असफल होने पर नौकरी छुड़वाने एवं फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती रहती है जिससे समस्त आशा बहू परेशान हैं।

 प्राप्त समाचार के अनुसार – बुधवार को आशा बहू निर्मला तिवारी गर्भवती महिला को एम्बुलेंस से इलाज कराने के लिए सीएचसी कप्तानगंज पर गई थी आशा बहू निर्मला तिवारी के अनुसार आशा संगिनी कमीशन मांगने लगी कमीशन न देने पर गाली गलौज देते हुए अमादा हो गई। आशा संगिनी के साथ में पुत्र अमिष कुमार व अभिनाश कुमार तीनों लोगों ने मिलकर सीएचसी गेट पर आशा बहू निर्मला तिवारी को मारा पीटा पिटाई से घायल आशा बहू जमीन पर गिर पड़ी और जोर – जोर से शोर मचाई आस पास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंच कर आशा बहू की जान बचाई। पीड़ित आशा बहू ने कप्तानगंज थाने पर तहरीर दिया है।आशा संगिनी शिवा शुक्ला के अनुसार उन्होंने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए कहा कि चोट हमको भी आयी है और तहरीर हमारे भी तरफ से पड़ी है आशा बहू एवं आशा संगिनी के तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस जांच में जुट गई है।उक्त प्रकरण में कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दुबे का कहना है कि आशा बहू और आशा संगिनी दोनों की तरफ से तहरीर मिला है और जांच की जा रही है जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button