बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा शहर मंडल सदस्यता अभियान की कार्यशाला के संदर्भ में आज स्थानीय हनुमंत भवन में बैठक का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा शहर मंडल सदस्यता अभियान की कार्यशाला के संदर्भ में आज स्थानीय हनुमंत भवन में बैठक का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम जी चौधरी द्वारा की गई 1 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान के निमित्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सदस्यता अभियान चलाया जाएगा इसके लिये कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन एवं आवश्यक निर्देश बैठक में दिए गए बैठक में प्रारंभ में दीप प्रज्वल कर राष्ट्रीय गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया स्वागत भाषण नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया द्वारा दिया गया जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर आवश्यक जानकारी सभा को दी गई इसी क्रम में जिला महामंत्री अमराराम सूंदेशा द्वारा सदस्यता अभियान की विशेष बातों को बताया गया एवं जिला सहसंयोजक सदस्यता अभियान मदन सिंह राजपुरोहित द्वारा बूथ स्तर से लेकर पूरे शहर में सदस्यता अभियान का निर्धारित लक्ष्य साधने को लेकर जानकारी दी गई इसी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्व मंत्री श्रीअमराराम जी चौधरी द्वारा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के इस महा अभियान को लेकर अपने उद्बोधन में बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी सैद्धांतिक एवं कार्य करने वाली पार्टी है पार्टी में जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं में समर्पण भाव को और सरलता के साथ जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा जोड़े और जो लक्ष्य पार्टी द्वारा तय किया गया है उसे पार करते हुए आगे बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा अच्छे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति से जोड़े और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का कार्य पूरे निष्ठा से किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर महामंत्री मुकेश गुप्ता द्वारा संचालन किया गया आभार ज्ञापन शिवकुमार ढ़ेलडिया द्वारा दिया गया कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र सयोजक पार्षद सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


