खेलब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टी20 क्रिकेट मैच में अंकित बिधुरी के हरफनमौला प्रदर्शन से जे बी एम आर रॉयल्स क्लब 44रन से जीता

अरुण शर्मा/भिवाड़ी 9887778826

 

भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड एवम् 32बाइट्स डेंटल क्लिनिक के सदस्यों द्वारा देवेन क्रिकेट क्लब और जे बी एम आर की टीमों में 20-20 मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन बी सी जी ग्राउंड पर किया गया! बी सी जी ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह एवम हर्ष शर्मा ने बताया कि जे बी एम आर रॉयल्स क्लब की टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाये जिसमें बल्लेबाज लव खन्ना ने 25रन, राहुल दाहिया ने 48 रन और अंकित बिधुरी ने 73 रन बनाए, देवेन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अनिल तंवर ने 4विकेट , मोनू गुर्जर और महावीर गुप्ता ने 1-1 विकेट, लिया! इसके जवाब में देवेन क्रिकेट क्लब टीम ने 17.4ओवर में 10विकेट खोकर 170रन बनाकर ऑल आउट हो गई जे बी एम आर रॉयल क्लब ने 44रन से कांटेदार मुकाबला जीता, जिसमें देवेन क्रिकेट क्लब की तरफ़ से ऑल राउंडर अमित ने 47 रन , मोनू गुर्जर ने 31 रन और दीपक ने 23 रनों का योगदान दिया और जे बी एम आर टीम के गेंदबाज हर्ष शर्मा , संदीप चौधरी , प्रवीण सिंह , पवन भाड़ना , जसवंत चौधरी , विशाल सिंह , अरमान ख़ान ने 1-1 विकेट , विक्की ने 3 विकेट लिया! मैच में हरफनमौला प्रदर्शन करने पर जेबीएमआर के अंकित बिधुरी मैन ऑफ़ द मैच बने, उन्होंने 36गेंद में 73 रन बनाकर कांटेदार मैच को जीत में तब्दील कर दिया, उन्हें बीसीजी ग्राउंड की तरफ़ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और फाइटर ऑफ़ द मैच अवार्ड मोनू गुर्जर को दिया गया !

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button