
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारत के सर्वोच्च न्यायालय के सेवा निवृत मुख्य न्यायाधिपति आर एम लोढ़ा ने नाकोड़ा तीर्थ एवं गुरु भगवान के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री वर्धमान जैन स्थानक वासी संस्थान के मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि पूर्व न्यायाधिपति श्री लोढ़ा ने बालोतरा में विराजित आचार्य श्री हीराचंद्र जी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती मधुर व्याख्यानी श्री गौतम मुनि जी, श्री दर्शन मुनि जी,श्री अविनाश मुनि जी के दर्शन वंदन कर मंगल प्रेरणा पाथेय प्राप्त किया,श्री गौतम मुनि ने आत्म धर्म की महता दर्शाते हुए फरमाया कि जस्टिस लोढ़ा जी के पूरे परिवार का संघ के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं उनके सेवा भाव, संस्कारों के कारण न्यायिक क्षेत्र में उच्च कीर्तिमान स्थापित किए, उनके परिवार द्वारा मानव सेवा कार्य के लिए भवन समर्पित करने का उल्लेख भी किया। लोढ़ा साहब ने कहा कि देव ,गुरु, धर्म के साथ परिवार के संस्कार, आशीर्वाद से सतत आगे बढ़ाने की और कार्य करते रहने की प्रेरणा मिली । नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी हुलास बाफना ने बताया कि श्री पूर्व न्यायाधिपति लोढ़ा साहब ने नाकोड़ा तीर्थ पर मूल नायक श्री पारसनाथ भगवान , अधिष्ठायक श्री नाकोडा भैरव देव की पूजा अर्चना की, विराजित राष्ट्रसंत आचार्य भगवंत श्री चंद्रानन सुरीश्वरजी जी महाराज साहब के दर्शन कर मंगल आशिर्वाद प्राप्त किया । श्री जैन श्वेतांबर नाकोड़ा पारसनाथ तीर्थ द्वारा लोढ़ा जी का सम्मान किया गया, इस अवसर पर संगीतकार अनील सालेचा, वैभव बाघमार एवम ट्रस्ट अधिकारी उपस्थित रहे । बालोतरा में स्थानक वासी संस्थान अध्यक्ष मोतीलाल हूंडिया, मंत्री बांठिया, गजराज गोलेछा, गौतम मधुर , धर्मेश चोपड़ा , नाकोडा ट्रस्टी हुलास बाफना, महेन्द्र चोपडा, दिनेश गोलेछा सहित सदस्यों ने शाल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया।

Subscribe to my channel


