उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राज्यसोनभद्र

लगातार आठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक

श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और सुनाई जा रही शिवपुराण कथा  - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार आठवें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है।

सावन माह में लगातार आठवें दिन सोमवार को भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, खुशबू मौर्य, शांति देवी, कृष्णावती, लाखन सिंह, करुणा सिंह, डॉक्टर विजय, विवेकानंद को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जाएगी। कालो देवी, हीरा,सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इन्द्रपति पांडेय, अभय अनुष्का मौर्या, आकृति मौर्या, आर्यन मौर्या समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button