उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

राम नाम के जप से ही मानव जीवन होगा सफल: सत्यनारायण महाराज

मारुति नंदन महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी  - विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण - शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट ने किया है आयोजन - रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कथा व्यास सत्यनारायण महाराज ने कहा कि राम नाम के जप से ही मानव जीवन सफल होगा। हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में नौ दिवसीय मारुति नंदन महायज्ञ एवं गरीब कन्याओं का शुभ विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षक सुशीला पाठक समेत समाज सेवा कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

चौथे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रेवती रमण तिवारी के जरिए मारुति नंदन महायज्ञ कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।

कथा व्यास सत्यनारायण महाराज ने राम नाम की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि चलते फिरते सोते जागते हुए सिर्फ राम नाम का जाप करते रहें तभी मानव जीवन सफल हो जाएगा। विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर करुणा सिंह, सीता अग्रवाल, शारदा देवी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, परमानंद मौर्य, चिंता मौर्या, रिशिता केसरी, विमला देवी, रजवंती मौर्या, कालो देवी, शांति, संत सूरज महाराज, राजेंदर, मुन्ना बाबा, सुभराम महाराज, राजकिशोर आदि लोग मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button