देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

नारनौल की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने भगवान जगन्नाथ प्रभु की यात्रा के साथ रविवार को शहर में निकाली प्रभात फेरी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

*नारनौल टुडे न्यूज़*

*नारनौल की धार्मिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने भगवान जगन्नाथ प्रभु की यात्रा के साथ रविवार को शहर में निकाली प्रभात फेरी*

नारनौल की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन द्वारा आज रविवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भव्य श्री जगन्नाथ महाप्रभु की यात्रा का आयोजन किया। प्रभात फेरी प्रातः 6 बजे अग्रसेन कॉलोनी के सामने से आरंभ की गई। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान श्री गोपाल गर्ग धरसु वालो द्वारा भगवान का पूजन अभिषेक किया गया।

          *प्रभात फेरी, संगठन के संस्थापक घनश्याम गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रभात फेरी संगठन के सदस्य चेतन जिंदल ने श्री कृष्ण गोबिंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा और अनिल लक्खा ने बिन पानी के नाव खेल रहा है, वो नसीबो से ज्यादा दे रहा है वो और महेश इतरवाला ने बंसी बजाके श्याम ने दीवाना कर दिया, भजनो के माध्यम से उपस्थित महिलाए और पुरुषों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। प्रभात फेरी एवं रथ यात्रा मुख्य यजमान के निवास स्थान से शुभारंभ होकर राजीव चौक, काठमंडी, लोहा मंडी, अग्रसेन चौक एवं विभिन्न वर्गों से होते हुए पुनः शुभारंभ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। काठमडी में सौरभ गोयल ने भगवान जगन्नाथ की आरती की और प्रशाद वितरण किया एवं अग्रसेन चौक पर वासुदेव सिंघल ने ठाकुर ज़ी की आरती की और प्रशाद वितरण किया।*

        संस्था के संरक्षक चेतन जिंदल ने बताया की प्रभात फेरी, जिस मार्ग से निकल रही थी, वहाँ पर नगरवासी बड़ी उत्सुकता से ठाकुर का स्वागत कर रहे थे। संस्था के अन्य सदस्य राकेश पटवारी ने बताया की प्रभात फेरी संगठन शहर की एकमात्र संस्था है, जिसमें प्रभात फेरी में ठाकुर जी को अर्पित होने वाली समस्त धनराशि शहर की गौशाला में गौ माता की सवामनी में इस्तेमाल की जाती है।

           *प्रभात फेरी में प्रमुख रूप मयंक गर्ग, चेतन जिंदल, अनिल लख्खा, हेमंत अग्रवाल, महेश इतरवाला, मुकेश प्रेस वाला, अनिल गर्ग, सीताराम चौबे, पवन गुप्ता, जोगिंदर अग्रवाल, सुभाष गर्ग, विनय अग्रवाल, साहिल बंसल, राकेश अग्रवाल, वासुदेव सिंघल, सुमंत बंसल, संजय गोयल, हेमंत गुप्ता, सतीश शर्मा, सुनील शर्मा, अमित गोयल, भूपेश संघी, सुनील मराठा, विनोद मराठा, गौतम शर्मा, राजीव पटीकरा, सोमदेव शर्मा, ओम प्रकाश नागर, रजनी गर्ग, सुनीता देवी, जया देवी, बबीता गर्ग, मोनिका, सुनीता, ललित, मधु, बबिता, ममता गोयल, रश्मि गोयल, पुष्पा गोयल, अंबिका, पूजा सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। आरती के पश्चात अमृतमयी प्रशाद वितरित किया गया।*

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button