देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा ‘कपड़े की थेली मेरी सहेली’ अभियान का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के गोल्डन जुबली 50 वे वर्ष प्रवेश पर पर्यावरण शुद्धि के लिए *कपड़े की थेली, मेरी सहेली* का विधिवत लोकार्पण किया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नानूराम सैनी ने बैनर विमोचन, थैली लोकार्पण करते हुए पर्यावरण की शुद्धि के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने, एवं वैकल्पिक साधनो का उपयोग करने की आवश्यकता पर, जन जागरूकता अभियान तथा प्लास्टिक की डिस्पोजल थेलियो के स्थान पर कपड़े की थैली के उपयोग को सार्थक कदम बताया । अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण निर्देशक रविंद्र जैन के नेतृत्व में चल रहे अभियान की जानकारी दी , एवम सभी नागरिकों द्धारा जन जागरूकता की आवश्यकता दर्शाई । संरक्षक पारसमल भंडारी ने कहा कि कपड़े की थैली के सौजन्य के रूप में उपनिदेशक जवाहरलाल हुंडिया परिवार के द्वारा कपड़े की थैलीयां प्रदान की जा रही है, जो जनता में जनचेतना के साथ ,लोगों में वितरित की जाएगी । पर्यवरण उपनिदेशक जवाहरलाल हुंडिया ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष अशोक कुमार चोपड़ा ,संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापत रमेश चोपड़ा, महावीर बोकाडिया, अनील कुमार राठौड़ सहित कई सदस्यो ने भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button