LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत रायपुर में सचिव आलोक दिवाकर ही बने मनरेगा भ्रष्टाचार के सहयोगी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती ( परसरामपुर ) – ग्राम पंचायत रायपुर में तैनात सचिव ही आलोक दिवाकर मनरेगा भ्रष्टाचार के सहयोगी बने हुए हैं । जेसीबी मशीन लगाओ मनरेगा मजदूर हटाओ की नीति के आधार पर ग्राम पंचायत रायपुर में लूट – खसोट जारी है । ग्राम पंचायत रायपुर में दो साइडों पर ऑनलाइन मनरेगा कार्य का मस्टर रोल जारी है दोनों साइडों पर 137 मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी लग रही है । दोनो साइडों पर एक भी मनरेगा मजदूर कर नहीं कर रहे हैं । नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत रायपुर में मनरेगा मजदूरों से कम जेसीबी मशीन से ज्यादा से ज्यादा कार्य कराया जाता है और बाद में मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदर बांट कर लिया जाता है क्योंकि मनरेगा मजदूरों से मनरेगा कार्य करने पर सरकारी धन का बंदरबांट करने में ग्राम प्रधान व सचिव को परेशानी होती है जबकि जेसीबी मशीन से मनरेगा कार्य कराकर मनचाहा मनरेगा मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का बंदरबांट करने में आसानी रहता है । रोजगार सेवक , सचिव एवं तकनीकी सहायक ग्राम पंचायत का विकास करने के बजाएं ग्राम पंचायत का विनाश करने में जुटे हुए है । प्रदेश सरकार की मंशा पर पानी फेरने में ग्राम प्रधान , रोजगार सेवक , सचिव और तकनीकी सहायक तनिक सा भी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो रही है । ग्राम प्रधान द्वारा जमीन पर विकास कार्य न कराकर कागज में विकास कार्य करवाया जा रहा है । इस संबंध में ग्राम प्रधान ने मीडिया टीम को चल रहे मनरेगा कार्यों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया एवं सचिव आलोक दिवाकर ने मीडिया टीम के फोन को रिसीव नहीं किया । जबकि तकनीकी सहायक अजीत सिंह ने कहा कि यदि तालाब खुदाई एवं मिट्टी पटाई कार्य जेसीबी मशीन से कराया गया होगा तो जांच में कर जेसीबी मशीन से कराए गए कार्य का एमबी नहीं होगा और न ही फर्जी भुगतान होगा । उक्त प्रकरण में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी और हर हालत में फर्जी भुगतान नहीं होगा ।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button