देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु *जन जागृति अभियान* बैनर का विमोचन पुलिस उप अधीक्षक मनीषा गुर्जर द्वारा किया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा पर्यावरण की रक्षा हेतु *जन जागृति अभियान* बैनर का विमोचन पुलिस उप अधीक्षक मनीषा गुर्जर द्वारा किया गया। बैनर का विमोचन करते हुए पुलिस उप अधीक्षक मनीषा गुर्जर ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जन जागरूकता की बहुत ज्यादा जरूरत है क्योंकि जब तक हम पर्यावरण के शुद्धि के प्रयास नहीं करेंगे तब तक पर्यावरण की सुरक्षा नहीं हो सकती। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करके, विकल्पों का उपयोग करने का लक्ष्य लेकर ,पर्यावरण रक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन, महासचिव अशोक गोयल, अंतर्राष्ट्रीय निदेशक रवींद्र जैन द्वारा अभियान के साथ *कपड़े की थैली, मेरी सहेली* कार्य के भी व्यापक कार्यक्रम क्रियान्वित किया जा रहे है।
केंद्र चैयरमेन धर्मेश चोपड़ा ने सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए पर्यावरण के सुरक्षा हेतु , बारिश के पश्चात पौधारोपण का सघन कार्यक्रम करने की बात कही। पर्यावरण उपनिदेशक जवाहरलाल हुंडिया ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण की रक्षा हेतु अपनी सक्रिय भागीदारी निभावें। इस अवसर पर रीजनल सचिव महेंद्र चोपड़ा ने आभार ज्ञापित किया।जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापत, अमृतलाल सहित सदस्यों ने बैनर विमोचन कार्यक्रम में भाग लिया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button