देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बालोतरा के आयोजना में आज स्थानीय न्यु तेरापंथ भवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें स्थानीय 25 संस्थाओं के लगभग 120 सदस्यों की उपस्थिती रही । साध्वी भी रतिप्रभाजी और सम्पूर्णयशाजी द्वारा मंगल पाठ के साथ कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया । प्रेक्षा गीत का संगान किया गया। पंताजली योग संस्था के प्रशिक्षक दिलीप गहलोत एव रणजीत ढेलड़िया द्वारा अनेक प्रकार की योग क्रियाएं करवाई गई जिसमे खड़े खड़े, बैठकर और लेटकर भी आसन करवाये गये । लोगो के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई । योग क्रियाओं द्वारा होने वाले शारीरिक लाभ भी बताये गये । साध्वीश्री मेघप्रभाजी में ध्यान का महत्व बताते हुए विविध प्रयोग करवाये। प्रेक्षा वाहिनी के प्रशिक्षक पुष्पराज जी कोठारी, ममतागोलेच्छा ने योग, प्राणायाम, ध्यान की जानकारी दी । कार्यक्रम में सहयोगी संस्थाए तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मण्डल, अणुव्रत समिति, प्रेक्षाहिनी, T.PF, जैन नवयुवक मण्डल, जैन सोशियल ग्रुप, श्री मुर्तिपुजक युवक महासंघ , महावीर इन्टरनेशनल, भारत जैन संगठना,भारत जैन महामंडल,

रोटरी क्लब, महावीर इन्टरनेशनल , वीरा जे सी आई, जे सी आई स्टार, जे सी आई रॉयल, जेऐसी आई सुरभि, चिन्मय योगा क्लास, इनर व्हील क्लब, मणीदीप संस्था, भाजपा महिला मोर्चा, विप्र फाउंडेशन जैन सोशियल ग्रुप (युवाशक्ति) आदि का सह‌योग रहा।

तेरापंथ सभा के अध्यक्ष महेन्द्र जी वैद ने सभी पधारे हुए सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया । तेरापंथ सभा के मंत्री प्रकाश वैद ने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन ममता गोलेच्छा ने किया । अणु व्रत समिति अध्यक्ष अशोक सालेचा ने बताया कि अणुविभा के निर्देशानुसार बालोतरा समिति सदस्यो ने जवेरीलाल सालेचा एवम राष्ट्रीय सह मंत्री ओम प्रकाश बांठिया के नेतृत्व में *अंतरराष्ट्रीय योग* शिविर में भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button