ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा

चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए ई स्वास्थ्य धाम ऐप लांच

भक्त इस ऐप पर पंजीकरण अपलोड जरुर करें

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा

 

नारनौल, 6 जून। उत्तराखंड सरकार की ओर से चार धाम यात्रा के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा की देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ई स्वास्थ्य धाम (eswasthyadham) ऐप बनाई गई है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि चार धाम यात्रा पहले ही शुरू हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति को ट्रैक करने के लिए यह ऐप लांच किया गया है। यह ऐप वर्तमान में चार धाम पंजीकरण पोर्टल से निर्बाध रूप से जुड़ा हुआ है। प्रत्येक भक्त इस ऐप पर पंजीकरण अपलोड जरुर करें। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इस ऐप के बारे में एक दूसरे लोगों को श्रद्धालुओं को जानकारी दें ताकि श्रद्धालु इस ऐप का फायदा उठा सकें।

गुरु-शिष्य परम्परा प्रशिक्षण योजना के तहत, 10 जून तक करवा सकते हैं गुरुओं की सूची उपलब्ध

विभाग की ओर से प्रतिमाह दिया जाएगा मानदेय

नारनौल, 6 जून। अतिरिक्त निदेशक कला एवं सांस्कृतिक विभाग हरियाणा की ओर से गुरु-शिष्य परम्परा प्रशिक्षण योजना के तहत गुरुओं की सूची मांगी गई है। यह सूची 10 जून तक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज को भिजवाई जानी है।

यह जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि राज्य से लुप्त होती विधाओं जैसे लोकगायन, लोककथा, लोक चित्रकला, लोक नाट्य, दुर्लभ वाद्य यंत्र, लोक नृत्य का प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं एवं उनके शिष्यों के नाम, पत्ता व फोन नम्बर सहित अन्य विवरण की सूची मांगी गई है। ऐसे चयनित गुरु, संगतकार और शिष्यों को एक वर्ष के लिए वित्तीय सहयोग भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विभाग द्वारा गुरु के लिए 7500 रुपए प्रति माह, प्रति संगतकार के लिए 3750 रुपए प्रति माह और प्रत्येक शिष्य को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएगे।

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Satish Kumar

Beauro Chief Mahendragarh Haryana

Related Articles

Back to top button