ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़राजनीतिहरियाणा
कांग्रेस प्रत्याशी ने अपनी हार पर कहा कि जनता का फैसला हमारे लिए सर्वोपरि-राव दान सिंह
जिन्होंने भितरघात किया उनको विधानसभा चुनाव में देखेंगे

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*नारनौल टुडे न्यूज़*
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राव दान सिंह ने चुनाव परिणाम आने के बाद कहा कि जनता का फैसला हमारे लिए सर्वोपरि है और जो फैसला उन्होंने दिया है, हम उसे खुले मन से स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि हार-जीत तो जीवन में होती रहती है, लेकिन जनता ने भाजपा को भी करारा जवाब दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा में बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा के बराबर पांच सीट लेकर पूरा मुकाबला किया है।
*राव दान सिंह ने आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान भारी गर्मी में मेरा पूरा साथ दिया, लेकिन जीत नहीं मिल पाई। वह क्षेत्र की जनता के लिए आगे भी इसी प्रकार लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि हरियाणा में पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने जीत दर्ज की है तथा 56 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस ने लीड ली हैं। राव दान सिंह ने कांग्रेस पार्टी में भीतर घात को लेकर कहा कि अगर किसी ने भितरघात किया है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसके साथ वैसा ही काम किया जाएगा और पार्टी भी अपने लेवल पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता भी बदलाव चाहती है और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।*
Subscribe to my channel


