
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मरीजों को फ्रुट वितरण एवं भोजनालय परिसर में मिष्ठान प्रदान किया गया। संरक्षक पारसमल भंडारी ने बताया कि दानदाता के गुप्त के सहयोग से राजकीय नाहटा चिकित्सालय में मरीजों के लिए फ्रुट एवं भोजनसाला में लापसी मिष्ठान प्रदान किया गया है । इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी संदीप देवान एवं नर्सिंग स्टाफ मदनेश के साथ ही महावीर इंटरनेशनल की जॉन चैयरमेन पवन नाहटा, ज़ोन सचिव ज़वेरीलाल मेहता, केंद्र सचिव दलपत जैन, अशोक चोपड़ा,महावीर बोकड़िया , निदेशक धर्मेंद्र दवे गौतम दांती ,हीरालाल प्रजापति सहित सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की। अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने बताया कि महावीर इंटरनेशनल , बालोतरा के द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से प्राणी मात्र की सेवा के लिए कार्य किया जा रहे हैं, बालोतरा केंद्र अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा चोपड़ा, सरंक्षक पारस मल भण्डारी के नेतृत्व में ,उनके टीम के सदस्यों के द्वारा की जा रही सेवाएं सराहनीय है।

Subscribe to my channel


