बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सी बी एस सी बोर्ड में बालोतरा जिले में वाणिज्य संकाय में 96 अंक प्राप्त करने वाली का प्रतिभा तन्वी जीरावला का सम्मान किया गया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सी बी एस सी बोर्ड में बालोतरा जिले में वाणिज्य संकाय में 96 अंक प्राप्त करने वाली का प्रतिभा तन्वी जीरावला का सम्मान किया गया । जीरावला हाउस में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि बालोतरा की सी बी एस सी बोर्ड में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रतिभाशाली तन्वी ने बालिका शक्ति का तथा बालोतरा जिले का गौरव बढ़ाया है ,भविष्य में उच्च शिक्षा में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त कर बालोतरा जिले का ,और मारवाड़ का गौरव बढ़ाने के लिए मंगल कामनाएं व्यक्त की। संरक्षक पारसमल भंडारी ने मारवाड़ की परंपरा अनुसार साफा पहना कर सम्मान किया, शिक्षक फॉर्म के राष्ट्रपति अवॉर्डी शिक्षा विद विभाग शालग राम परिहार ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । महावीर इंटरनेशनल केंद्र चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा ने शुभकामनाएं देते हुए माल्यार्पण कर सम्मान किया । इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के जॉन सचिव जवेरीलाल मेहता, गौतम चंद दांती,अशोक चोपड़ा , महावीर बोकडिया ,सुरेश गोठी, हीरालाल प्रजापति, भंवरलाल भंडारी ,अशोक व्यास सहित सदस्यों ने तन्वी जीरावाला एवम उनके पिता पंकज कुमार एवं मातुश्री भावना देवी का सम्मान किया । तन्वी जीरावला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं पूरे जीरावाला परिवार को देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का मुझे अच्छा मार्ग दर्शन मिला, मेरी भावना है कि मैं आई ए एस बनकर राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हूं। जीरावला परिवार की ओर से छगनराज ने आभार ज्ञापित किया । जीरावाला परिवार के गौतम चंद ,अशोक कुमार, छगन राज ,ललित कुमार, नरेश कुमार ,पंकज कुमार सहित परिवार सदस्यों ने सम्मान कार्यक्रम में भाग लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button