अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

विधायक महंत बालक नाथ ने की जनसुनवाई समस्याओं पर लिया हाथो हाथ संज्ञान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

 

तिजारा विधायक महंत बालकनाथ ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान पानी ,पुलिस और बिजली से जुड़ी समस्याएं ज्यादा सामने आई। विधायक ने इनके जल्द समाधान के लिए आश्वासन दिया। मंहत ने आम लोगों के बीच बैठककर एक-एक व्यक्ति की समस्या सुनकर जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया। विरनवास टोल से स्थानीय वाहनों को टोल फ्री करने के लिए स्थानीय लोगों इस प्रकरण को शिघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया।विधायक ने डिस्कॉम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को जल्द समस्या समाधान के सख्त निर्देश दिए। विधानसभा क्षेत्र के लोग अपनी जनसमस्याएं लेकर विधायक की जनसुनवाई में पहुंचे। जनसुनवाई में पुर्व जिला प्रमुख राजू यादव, देशपाल यादव , मंडल अध्यक्ष बनेसिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष विनयपाल यादव, जेपी यादव प्रधान, विरेन्द्र सैनी, एडवोकेट नीरज यादव, अजयपाल यादव, रामेश्वर सैनी चैयरमेन, रामकिशन मेघवाल, अनिल बंसल, रतिराम यादव सरपंच, विक्रम सिंह सरपंच, उपसभापति बलजीत दायमा, कमल पार्षद, अभयसिंह भिदुडी, सुरेन्द्र भिदुडी, चंद्रपाल यादव, विवेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि व लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button