
ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
आज दिनांक 23 अप्रैल 2024 को अतिरिक्त जिला कलक्टर बालोतरा नेनु राम माली की उपस्थिति, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार (उपखंड अधिकारी बालोतरा) के निर्देशानुसार सतरंगी सप्ताह के सातवें दिन नैतिक एवं सूचित मतदाताओं को समर्पित रेड कलर थीम के साथ “लालच पर होगी चोट, सोच समझकर करेंगे वोट ” स्लोगन के साथ जिला कलक्टर कार्यालय परिसर बालोतरा में दीपदान, वोट ट्री एवं रंगोली के द्वारा मतदाता जागरूकता सप्ताह का समापन किया गया जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर नेनु राम माली ने बताया की मत अमूल्य है इसलिए सभी को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना है साथ ही महिला शक्ति को बढ़ चढ़कर भाग लेने, अपने आस – पड़ोस, रिश्तेदारों, परिवारजनो को मतदान दिवस 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अधिकाधिक् संख्या मे मतदान करने एवं करवाने मे सहयोग करने का आह्वान किया गया | इस कार्यक्रम के दौरान विकास अधिकारी हीरालाल, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी नितिन गहलोत, जिला स्वीप प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ रामेश्वरी चौधरी ,स्वीप नोडल अधिकारी प्रभु राम चौधरी, स्वीप सहयोगी बालोतरा भंवराराम झुरिया , आंगन बाड़ी कार्यकर्ता, आंगन बाडी साहयिका, राजीविका सखियाँ, कलक्टर कार्यालय कार्मिक उपस्थित रहे |

Subscribe to my channel


