ब्रेकिंग न्यूज़महेंद्रगढ़हरियाणा
सवारियों व परिचालको की जान जोखिम में डालकर किलोमीटर स्कीम की बसों पर लगे अनुभवहीन चालको द्वारा दौड़ाई जा रही बसे : नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार महेंद्रगढ़ हरियाणा
*सवारियों व परिचालको की जान जोखिम में डालकर किलोमीटर स्कीम की बसों पर लगे अनुभवहीन चालको द्वारा दौड़ाई जा रही बसे : नारनौल डिपो प्रधान अनिल भीलवाड़ा*
नारनौल। महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूल हादसे के बाद राज्य सरकार ने प्राइवेट स्कूलों पर सख्त रूप अपना रखा है लेकिन हरियाणा सरकार परिवहन विभाग में किलोमीटर स्कीम की बसों पर लगाए जा रहे चालकों पर शिकंजा नहीं कस रही है। इन किलोमीटर स्कीम की बसों पर कार्यरत चालकों का परिवहन विभाग के किसी भी अधिकारियों की कमेटी द्वारा न तो रोड टेस्ट लिया जा रहा है , ना ही डग टैस्ट लिया जा रहा है और ना ही जिग — जैग टेस्ट लिया जा रहा है। जिसके कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं इन अनुभवहीन चालको के कारण कई परिचालक तो विकलांग भी हो गए है । इसलिए सरकार को किलोमीटर स्कीम की बसों की जगह रोडवेज बसों को परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल करना चाहिए ताकि आम जनता को परिवहन की बेहतरीन सुविधा व युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके।

Subscribe to my channel


