बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा को मतदान करना ही राष्ट्र सेवा है :भूतड़ा 

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष व माहेश्वरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने बालोतरा में सामाजिक सम्मेलन में भाग लेकर भाजपा को मत एंव समर्थन देने की माँग की।

 भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि स्थानीय माहेश्वरी समाज में आयोजित विजय संकल्प अभियान सामाजिक सम्मेलन के तहत माहेश्वरी समाज में भाजपा को समर्थन देने से संबधित कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन अध्यक्ष व पूर्व भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा ने कहा कि माहेश्वरी समाज हमेशा राष्ट्र भावना के साथ है और अगर राष्ट्र सेवा करनी है तो भाजपा को मत एंव समर्थन देकर ही राष्ट्र सेवा की जा सकती है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा राष्ट्र विरोधी ताकतों से संघर्ष किया है आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम विश्व पटल पर काफी मजबूत हुए है।

 माहेश्वरी समाज भी प्रारम्भिक समय से ही भाजपा का वोट बैंक है आज फिर समय आया है माहेश्वरी समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने वोट से राष्ट्र सेवा करें।

इस अवसर पर भंवर लाल टावरी,माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी,सचिव दिनेश पूँगलिया ने भी सम्बोधित करके भरोसा दिलाया कि माहेश्वरी समाज का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है।

 पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि इस बार कोई भूल नहीं करनी हम सभी को अपना मत भाजपा को देकर लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को विजय बनाना है व कड़ी से कड़ी जोड़नी है ताकि पचपदरा विधानसभा के विकास में कोई रोड़ा ना अटके हम सभी को मोदी जी के सपने को साकार करके इस बार 400 पार सीटे लानी है।

 इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,सी इ टी पी अध्यक्ष रुपचंद सालेचा,पार्षद हीरालाल गोयल,पुष्पराज चौपड़ा,रमेश गुप्ता,रमेश भंसाली,बजरंग गौड़,अशोक पालीवाल,आशाराम दिग्गा,विजय टावरी,रामा किशन करनानी,चंद्र प्रकाश भूतड़ा,शिव कुमार राठी,हरीश राठी,सुनील राठी,भंवर लाल चंडक,के के टावरी,सुनील चांडक,पुखराज राठी,कमल पूँगलिया,कैलाश तापड़िया,गंगा विशन कपुरिया,दिनेश दिग्गा,नखत मल चांडक,नन्दलाल भूतड़ा,चैनसुख राठी,मनोहर तापड़िया,शांतिलाल टावरी,रमेश चांडक,अमृतलाल राठी,घनश्याम मुंदडा,बाबूलाल टावरी,जयकिशन राठी,हंसराज टावरी,अचलदास राठी सहित माहेश्वरी समाज के सैकड़ो युवाओं व मातृ शक्ति ने भाजपा को समर्थन देने का विश्वाश दिलाया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button