देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पुनरोत्थान की दिशा में आगे बढ़ रहा है:- बांठिया

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

बालोतरा।

    भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन ने झुग्गी झोपड़ीयो में जाकर भाजपा को वोट देने की अपील की।

           भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने गुरुवार को क्षेत्र के पचपदरा विधानसभा क्षेत्र के कोरणा,

मंडली,पचपदरा गांवो में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। बांठिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास और सांस्कृतिक पुनरोत्थान की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति सहित कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की दिशा में विभिन्न ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं। इस दौरान पचपदरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सिंह,अमित कोठारी,दिनेश खारवाल,कमलेश सकलेचा,

रघुनाथ सिंह राजपुरोहित सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जबराराम लोहार,विजाराम, भोमाराम,पारस, पुखराज सहित आमजन मौजूद थे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button