खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

युवा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित हुआ

 

 ब्यूरो चीफ जयबीर सिंह  (मुंडावर)

मुंडावर। मुंडावर कस्बे के श्योपुर चौराहे स्थित मोहन बाग पैलेस में अभिमन्यु यादव नाहरखेड़ा के नेतृत्व में युवा संपर्क कार्यक्रम हुआ। भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, भाजपा की सरकार युवाओं को आगे लाने के लिए प्रयासरत है।इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव का अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में युवाओं ने बड़ी माला व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवीण भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर राजसिंह यादव, रामपाल महाशय, नीरज यादव एडवोकेट, राजेन्द्र मास्टर,सुनील कौशिक, जितेन्द्र यादव, सुनील मुक्कड़, दलीप, रामनिवास यादव समाजसेवी तिजारा सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इधर मुंडावर कस्बे के सागर में माइंस सहकारी समिति ने भी भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव का साफा पहनाकर सम्मानित किया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button