देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा तिलवाड़ा पशु मेला में आयोजित सात दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में कैलाश चौधरी ने सेवा गतिविधियों के लिए संस्था के कार्य की सराहना की

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान

 

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा तिलवाड़ा पशु मेला में आयोजित सात दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में कैलाश चौधरी ने सेवा गतिविधियों के लिए संस्था के कार्य की सराहना की। तिलवाड़ा पशु मेला परिसर में आयोजित शिविर समापन समारोह मे विशिष्ठ अतिथि ओसवाल समाज अध्यक्ष शांतिलाल डागा ने प्रतिवर्ष निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाने के लिए भामाशाहों एवं संस्था के सेवा कार्यों को उल्लेखनीय बताया । अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने शिविर के सफल संचालन में हनुमान चंद चोपड़ा की पुण्य स्मृति में हुलास कुमार खुश कुमार चोपड़ा एवं कांतिलाल महावीर कुमार मुनोत परिवार द्वारा विशेष सहयोग प्रदान करने के एवं चिकित्सा शिविर में डॉ महेश कुमार द्वारा की गई सेवाओं की सराहनीय बताते हुए सबको प्यार सबकी सेवा के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। शिविर संयोजक पारसमल भंडारी ने कहा कि 27 वर्षों से नियमित रूप से मल्लीनाथ पशु मेले में संस्था द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है ,जिसमें फुटकर अनाज व्यापार संघ धान मंडी का विशेष सहयोग प्राप्त होता है व्यापार संघ द्वारा भी मीठे पानी की प्याऊ का भी नियमित संचालन होता है । भंडारी में महावीर सेवा सदन में आवश्यक निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए योगदान देने का अनुरोध किया । शिविर प्रभारी उमाराम पटेल ने कहा कि शिविर में 462 मरीज का जांच कर निशुल्क दवाई प्रदान की गई, साथ ही शिविर की सुचारू व्यवस्था को जिला प्रशासन एवं पशु मेला आयोजकों ने सराहनीय बताया हैं । उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों के 2024,_25 के सदस्यता शुल्क शीघ्र जमा कराने तथा महावीर इंटरनेशनल अपेक्ष के कार्यक्रमों ई चौपाल सहित कार्यक्रम में भी भाग लेने का आह्वान किया। शिविर में दानदाता कांतिलाल मुनोत,डॉ महेश कुमार एवम अतिथियों का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। संगठन मंत्री हीरालाल प्रजापति ने बताया कि शिविर में जॉन चैयरमेन पवन नाहटा,जोन सचिव जवेरीलाल मेहता जॉन कोषाध्यक्ष सुरेश गोठी , निदेशक जवाहर हुंडिया, उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गुप्ता, महावीर बोकडीया, गोतम दांती, मजहर भांतगर, रमेश चोपडा, संदीप डागा , चतुर्भुज रंगवाला, भंवर भंडारों सहित महावीर इंटरनेशनल सदस्यों ने सेवाएं प्रदान की, एवं ग्रैंड मर्चेंट एसोसिएशन का विशेष से प्राप्त हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button