उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: भुतयवर घाटी की खाई में गिरी रोडवेज बस, 20-25 यात्री घायल

संवाददाता दशरथ माली

 

प्रतापगढ़। सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर बारावरदा क्षेत्र की भुतयवर घाटी में बड़ा सड़क हादसा हो गया। सूरत से चित्तौड़गढ़ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे, जिनमें कई लोग घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही धमोतर थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया, जहां घायलों का उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार चालक ने बताया कि बस के ब्रेक जाम (चिपक) होने से वाहन अनियंत्रित हो गया, हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने भुतयवर घाटी में लगातार हो रहे हादसों पर चिंता जताते हुए स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और मजबूत सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button