उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती। जिले के विकास खंड कप्तानगंज बीआरएस एकेडमी गढ़हा गौतम में वार्षिक उत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल के छात्र-छात्राएँ ने दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर संदेश दिया।

     कार्यक्रम में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी ने किया|

कार्यक्रम समारोह में स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत,राधा कृष्ण डांस,महिला सुरक्षा,सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव एवं नशा दुष्प्रभाव पर नन्हे मुन्ने बच्चो की प्रस्तुति देख अतिथियों एवं अभिभावको एवं क्षेत्र जनो का मनमोह लिया| बीआरएस ऐकडमी विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक शिक्षिकाओं ने काफी परिश्रम किया यह सब उनके परिश्रम का फल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार विद्यार्थियों के शारीरिक व सर्वांगिण विकास के लिए सदैव ही प्रयासरत रहेगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ ही खेल के जरिए लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्रबंधक रणधीर सिंह ने विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओ का महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया । स्कूल के अभय तिवारी संध्या खुशी तिवारी अमृता अभय वर्मा काजल आदि होनहार बच्चों ने दिलचस्प सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। होनहार बच्चो को विद्यालय के तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अन्य वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं ग्राम सभा के स्थायी नागरिक क्षेत्र जनो की उपस्थित रही

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button