*चैत्र मास के प्रारंभ पर हुडा सेक्टर नारनौल के पार्क में किया गया 51 कुण्डीये यज्ञ*
रविवार को चैत्र मास के प्रारम्भ होने वाले नव संवतसर की पूर्व संध्या पर हुडा सेक्टर नारनौल के पार्क मे 51 कुण्डीये यज्ञ किया गया l यज के ब्रह्मा प्राचार्य मदन गोपाल ने हवन संपन्न करवाया, वहीं मुख्य वक्ता के रूप मे सम्बोधन स्वामी समर्पूणानंद नन्द जी डेरोली आश्रम का रहा। इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री वासु देव यादव, डॉ. कृष्णा आर्या, एडवोकेट केसर सिंह सपत्नी, डीईईओ साँवरिया जी, चन्द्र प्रकाश संघी परिवार रहे, वहीं अन्य सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया l
*इस कार्यक्रम के संयोजक बीरेंद्र शास्त्री जी, नीलेश जी एवं समस्त पतंजलि परिवार रहा l इस यज के अवसर पर मुख्य रूप से कप्तान जगरामh आर्य, डो. आर. न. यादव, राजेंदर यादव, ब्राह्मदत्त जी, भुंगार परिवार, डो. सुमेर सिंह जी, डो. गजराज यादव, विनोद कुतबापुर, महाशय राजेंदर जी अमर सिंह मेहरानिआ जी एवं आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l*