देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा संगठन का स्थापन दिवस मनाया गया।
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के नेतृत्व में जिले के सभी 16 मंडल पर व बालोतरा में भाजपा जिला कार्यालय में संगठन का स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया गया।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने बताया कि 6 अप्रेल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी एक समय था जब हमारे पास केवल दो सीटे ही थी लेकिन फिर भी भाजपा के उस समय के भाजपा नेताओं ने अपना आत्मविश्वाश नहीं खोया व राष्ट्र हित के लिए संघर्ष करते रहे उन सभी नींव के पत्थर कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण भावना से ही आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बन पाया है आज भाजपा के स्थापना दिवस पर हम कार्यकर्ता उन महापुरुषों को नमनः करते है।
आज सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घर व प्रतिष्ठान पर भाजपा का झंडा लगाकर स्थापना दिवस मनाया है।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि आज हम सभी के लिए गर्व का पल है भाजपा अपने 44 साल पूर्ण कर चूका है भाजपा के सामने कई चुनौतीया आई लेकिन अपनी राष्ट्र नीति को कभी नहीं छोड़ा जिसकी वजह आज हम एक ऐसे दल के सदस्य जो राष्ट्र भावना से ओत प्रोत है।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान,प्रभा सिंघवी,गणपत बांठिया,जिला महामंत्री अमरा राम सुंदेशा,गोपाल पारीख,अनिता गुप्ता,मदन चौपड़ा,उमाराम पटेल,हितेश पटेल,हुकमेश राठौड़,खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,प्रवीण खत्री,रूपाराम प्रजापत,महेंद्र श्रीमाली,अशोक पालीवाल,तिलोक माली,अशोक वैष्णव,भलाराम चौधरी सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


