देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का होता है सम्मान :चौधरी

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार गर्ग बालोतरा राजस्थान
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा द्वारा सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करके कई विपक्षी संगठन के सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई!
भाजपा जिला मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि वरिष्ठ नेता बजरंग पालीवाल के प्रयासों से करीब दो दर्जन विपक्षी दलों के पदाधिकारीयों व सदस्यों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमें केंद्रीय मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,लोकसभा सह प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित,बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु,जिला महामंत्री मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री लूनी पूर्व प्रधान चेलाराम सारण,पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा,नगर मंडल अध्यक्ष कांतिलाल हुंडिया,नैनाराम सुंदेशा ने कॉंग्रेस नेता सुभाष जोशी कॉंग्रेस पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,पार्षद श्रीमती पूजा वैष्णव व भरत वैष्णव,सिकंदर भाई मोयला मुस्लिम महासभा अध्यक्ष,गणपत सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष सब्जी फल विक्रेता यूनियन,पुखराज सिंह राजपुरोहित अध्यक्ष टेक्सी यूनियन,मांगीलाल चंडक पूर्व कॉंग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष,सुनील दवे युवा कॉंग्रेस नेता व नगर युवा अध्यक्ष राजस्थान ब्राह्मण महासभा,रजाक खान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य यूथ कॉंग्रेस,ओमप्रकाश तिरगर,जितेन्द्र सिंह कॉंग्रेस कार्यकर्ता,मनोज तिवारी अध्यक्ष राशन डीलर यूनियन,मांगीलाल सांसी,मगनाराम सांसी सहित दो दर्जन विपक्षी दल के नेता व सदस्यों को दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है बस समर्पण भावना से कार्य करते रहे और भाजपा की रीती नीति को जन जन तक पहुंचाये आज हम सभी सौभाग्य शाली है कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के परिवार के सदस्य है।
लोकसभा सह प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भाजपा ने सदैव समानता और समरसता को बढ़ावा दिया है भाजपा की राजनीति तुस्टीकरण वाली नहीं है हर जाति व धर्म को बराबर स्थान मिलता है इसलिए आज हर कोई भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा का बढ़ता परिवार देखकर निश्चित ही हम चार सौ पार का लक्ष्य हासिल करेंगे भाजपा के विस्तार से कॉंग्रेस अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
इस अवसर पर पार्षद हीरालाल प्रजापत,अशोक पालीवाल,बाबूलाल नामा,दिनेश सैनी,कृष्ण बोराणा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


