अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

देश में सिर्फ एक ही गांरटी चलती है वो है मोदी गारंटी -भुपेन्द्र यादव

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा अलवर

अलवर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भुपेंद्र यादव ने गोठड़ा, गहनकर, भिण्डुसी, राईखेडा, शाहबाद,ढाकी , माजरी गुर्जर, हिंगवाहेडा, असलीमपुर, बिरामपुर, लुहादेरा, मुण्डाना, ईशरोदा में जाकर आने वाले लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने के लिए ग्राम वासियों के साथ जनसंवाद किया। इसअवसर पर विधायक महंत बालकनाथ ने कहा कि हमें अबकी बार अलवर से भूपेंद्र यादव को जीताना है। जिससे कि हर गांव का विकास हो और इस बार चुनाव में जाति, धर्म के नाम पर वोट लेने वाले को वोट नहीं देवे।डा करणसिंह यादव ने जनता से जीत की हैट ट्रिक लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश की 25 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएं। पुर्व जिला प्रमुख राजू यादव ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित में काम कर रही है इसीलिए आने वाले चुनाव में सभी एक साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करें। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत यादव, पुर्व विधायक मामन सिंह यादव, संदीप दायमा, प्रधान जेपी यादव, शीशराम तंवर सभापति, बलजीत दायमा, देशपाल यादव, रामेश्वर सैनी, मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी,विनय पाल यादव , अजयपाल यादव, जयंत यादव, डीके यादव, रामबीर शाहबादी, विक्रम सरपंच, रघुबीर यादव सरपंच, रामजीलाल चावडा, प्रवीण यादव सहित अन्य हजारों लोग उपस्थित थे।


Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button