उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा

राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती में त्रिदिवसीय रोवर्स- रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती

 

बस्ती – राजकीय महाविद्यालय सेहमों बस्ती , उ.प्र. में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर-प्रदेश जनपद बस्ती के तत्वावधान में त्रिदिवसीय रोtवर्स- रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य/ शिविर आयोजक डॉ. अतुल कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय में रोवर्स प्रभारी श्री शैलेंद्र कुमार ने आयोजन में उपस्थित प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों ,प्रशिक्षकों व छात्र-छात्राओं का औपचारिक स्वागत किया व विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ लेने को प्रेरित किया एवं शुभकामनाएं दी । महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों का शारीरिक ,मानसिक, आध्यात्मिक व चारित्रिक विकास होता है । शिविर हेतु जिला मुख्यालय से आए प्रशिक्षण दे रहे शिविर संचालक श्री अमित कुमार शुक्ल एवं प्रशिक्षण सलाहकार नेहा गुप्ता ने विद्यार्थियों को टोली विधि, टोली के नियम, शिविर के नियम, प्रार्थना ,झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, रोवर्स रेंजर्स के उद्देश्य, सिद्धांत व सैल्यूट आदि के विषय में जानकारी दी व उन्हें प्रशिक्षित किया। महाविद्यालय में रेंजर्स प्रभारी डॉ. प्रीति वर्मा ने इस शिविर में उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य सहित , समस्त प्राध्यापकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे व सहयोग प्रदान किया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button