उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
मण्डल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डा० राजेश पटेल
_मण्डल स्तर पर ख्याति प्राप्त सर्जन हैं डा० राजेश पटेल_ _त्वरित एवं भेदभाव रहित चिकित्सीय सेवा हेतु अक्सर चर्चाओ में रहते हैं डा० राजेश_

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती संवाददाता – सर्जन डा० राजेश पटेल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं । अपने त्वरित व अनूठे चिकित्सीय कार्य के चलते मंडल स्तर पर डा० राजेश पटेल अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं । मामला चाहे असहायों की चिकित्सा का हो चाहे निर्धन परिवारों के उपचार का हो डा० राजेश पटेल बिना किसी भेदभाव त्वरितरूप से सहायता पहुॅचाते हैं । सर्जरी के क्षेत्र में डा० पटेल मण्डल स्तर पर एक चर्चित चेहरा हैं । मरीजों की त्वरित सेवा व उत्तम चिकित्सीय व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु डा० राजेश पटेल को अपर निदेशक स्वास्थ्य बस्ती मण्डल बस्ती ने प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया है ।

Subscribe to my channel


