अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
दसिया में स्वास्थ्य उपकेन्द्र बना सफेद हाथी का दांत जिम्मेदार मौन
स्वास्थ्य कर्मियों की चलती है मनमानी लग रहा है ताला -गर्भवती महिलाओं को टिका व इलाज के लिए होती है परेशानी

संवाददाता सचिन कुमार कसौधन बस्ती
बस्ती। विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के अन्तर्गत दसिया बाजार स्थित स्वास्थ्य उप केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र तो खोले गए हैं लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से आमजन को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है इलाज के लिए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल का चक्कर काटना पड़ता है सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के दसिया बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटक रहा था इलाज के लिए आए मरीज को निराश होकर लौटना पड़ता है स्वास्थ्य संबंधी समान परेशानियां का स्थानीय स्तर पर इलाज हो सके इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले गए हैं यहां एएनएम के अलावा चिकित्सकों की भी तैनाती है लेकिन इन केंद्रों के खुलने व बंद होना का कोई समय निर्धारित नहीं है ग्रामीण क्षेत्र होने से यहां अधिकारियों की आवा – जाही भी सामान्य तौर से कम होती है ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी व चिकित्सा अधिकारी इसका फायदा उठाकर अपने हिसाब से स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन करते हैं सल्टौआ ब्लॉक क्षेत्र के दसिया बाजार में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर स्वास्थ्य कर्मियों की मनमानी के चलते अधिकतर ताला लगा रहा है। यहां तैनात एएनएम कभी समय से स्वास्थ्य उपकेंद्र नहीं खोलता है इससे गरीबों व गर्भवती महिलाओं को टिका हुआ इलाज के लिए भटकना पड़ता है उम्मीद लेकर महिलाएं उपकेंद्र पर आती हैं और निराश होकर वापस लौटना पड़ता है।
Subscribe to my channel


